फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेंडर जोन निर्माण को 34.10 लाख रुपये स्वीकृत

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। नगर पालिका बोर्ड की बैठक में कई प्रस्ताव पारित किए गए। बाजार में बैठने वाले फुटकर व्यवसायियों के लिए वेंडर जोन निर्माण को 34.10 लाख रुपये स्वीकृत किया गया। वेंडर जोन में टिनशेड, वाटर टैंक और मूत्रालय का प्राविधान रखा गया है। कुली, मजदूरों, मिस्त्रियों आदि के लाइसेंस बनाने और रेट निर्धारित करने का भी प्रस्ताव पारित हुआ। इसके अलावा जूते, बर्तन, बुकसेलर, कपड़े, रेडीमेड आदि दुकानदारों के लिए बाइलॉज (उपविधि) बनाने का प्रस्ताव पास हुआ। उपविधि बनाने के बाद इनके भी लाइसेंस बनाए जाएंगे।
विज्ञापन


ट्रंचिंग ग्राउंड के लिए हीराडुगंरी से पानी की लाइन बिछाने के लिए 5.50 लाख का आंगणन स्वीकृत किया। पूर्व सैनिक लीग कार्यालय के किराये के मामले में सदन ने निर्णय लिया कि इस प्रकरण के नीतिगत और वित्तीय होने के कारण ऑडिट विभाग से आख्या ली जाए।

इसके लिए अधिशासी अधिकारी को आवश्यक कार्रवाई के लिए आदेशित किया गया। नगर के विभिन्न वार्डों में चौदहवें वित्त आयोग से कार्य कराए जाने को अवर अभियंता को कार्यों के आंगणन प्रस्तुत करने के लिए निर्देशित किया। सभासदों ने कहा कि नगर की सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखी जाए। इसके लिए वरिष्ठ नगर स्वास्थ्य अधिकारी, सफाई निरीक्षक और अधिशासी अधिकारी को निर्देश दिए गए।
विज्ञापन


सदस्यों ने कहा कि मुख्य बाजार में अत्यधिक वाहनों की आवाजाही के कारण पटालें टूट रही हैं, जबकि पूर्व में चौपहिया वाहनों का प्रवेश सुबह आठ बजे से रात्रि आठ बजे तक प्रतिबंधित किया गया है। इस मामले में ठोस नीति बनाने के लिए समिति गठित की गई। जिसमें सभासद राजेंद्र तिवारी को संयोजक, दीप्ति सोनकर, तरन्नुम बी, दीपा शाह को सदस्य नामित किया गया।

सभासदों और कर्मचारयिों के परिचय पत्र बनाने का प्रस्ताव भी पारित हुआ। पालिका में शामिल किए नए वार्ड दुगालखोला और रैलापाली में मोहल्ला स्वच्छता समिति बनाने का भी प्रस्ताव पारित हुआ। पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी की अध्यक्षता में हुई बैठक में ईओ श्याम सुंदर प्रसाद, सभासद दीपा शाह, तरन्नुम बी, मनोज जोशी, सौरभ वर्मा, विजय पांडे, अमित साह, दीप्ति सोनकर, जगमोहन बिष्ट, हेम चंद्र तिवारी, राजेंद्र तिवारी, रेखा अल्मियां, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. डेनियल आदि ने भाग लिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें