मौलेखाल (अल्मोड़ा)। थला-मुनडा मोटर मार्ग से भीताकोट तक सड़क बनाने की मांग को लेकर ग्रामीण बारिश में भी 20वें दिन जसपुर कोट के कटियाखाल में क्रमिक अनशन पर बैठे। इस मौके पर हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि जब तक मांग पूरी नहीं होगी तब तक आंदोलन जारी रहेगा।
उन्होंने कहा कि थला-मुनड़ा मोटर मार्ग से भीताकोट तक सड़क बनाई जानी थी, लेकिन काफी लंबे समय बाद भी यह सड़क नहीं बन सकी है। इस कारण मुनड़ा, मजबाखली, कोत्यडा, कुमियाचौड़, सिमल जसपुर, तल्ला जसपुर, टीट, बांगीधार, बरहलिया, मयालबाखल, रगडग़ाड, खदेरा समेत एक दर्जन गांव यातायात सुविधा से वंचित हैं। इसके अलावा
कुलोली-देवीखाल मोटर मार्ग का निर्माण कार्य भी अधर में लटका है। क्रमिक अनशन पर अमित सिंह रावत, गोविंद सिंह, रोहित खंतवाल, गुणानंद ध्यानी, शकुंतला रावत बैठे। समर्थन में उमा रावत, बबली रावत, दीपा देवी, सौरभ खंतवाल, मोहित खंतवाल, गौरव खंतवाल, रमेश चंद्र, सतपाल सिंह रावत, उमेश चंद्र, चंदन सिंह, दीवान सिंह, आनंद सिंह, बलवंत सिंह, आदि बैठे।