अल्मोड़ा। एसएसपी पी रेणुका देवी के निर्देश पर इन दिनों जिले भर में सड़क किनारे खड़े खराब वाहनों के चिन्हीकरण का काम किया जा रहा है।
इस दौरान पुलिस ने करीब एक दर्जन खराब वाहनों को चिन्हित कर वाहन स्वामियों को नोटिस भी जारी कर दिया है। मालूम हो कि कई वाहन स्वामियों ने अपने खराब वाहनों को सड़क किनारे लावारिस छोड़ दिया है। इनकी तादात काफी ज्यादा है। सड़क किनारे वाहनों के खड़े रहने से यातायात संचालन में भी बाधा आ रही है।
पुलिस कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार सड़क किनारे खराब पड़े 12 वाहनों को चिन्हित किया गया है। वाहन स्वामियों को नोटिस जारी करते हुए अपने वाहनों को तुरंत हटाने के लिए निर्देशित किया गया है।