फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वन भूमि हस्तांतरण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने कहा है कि सड़कों के निर्माण को वन भूमि हस्तांतरण से संबधित मामलों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कलक्ट्रेट सभागार में हुई बैठक में उन्होंने पीएमजीएसवाई द्वाराहाट और सल्ट के अधिकारियों की अनुपस्थिति पर नाराजगी व्यक्त की। निर्देश दिए कि संबधित ईई और एई का वेतन रोकते हुए स्पष्टीकरण लिया जाए।
विज्ञापन


डीएम ने रेंजर पनुवानौला द्वारा पेड़ कटान संबंधी कार्य में लापरवाही बरतने पर उनके वेतन रोकने के निर्देश भी दिए। डीएम ने सभी उपजिलाधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक सोमवार को जनता मिलन कार्यक्रम में संबंधित क्षेत्र के लोनिवि के ईई और वन क्षेत्राधिकारी के साथ बैठक की जाए, जो अधिकारी अनुपस्थित रहेंगे उनके विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। बैठक में जो भी निर्णय लिए जाएं उसकी जानकारी जिला कार्यालय को तुरंत प्रेषित करें।

डीएम ने वन भूमि हस्तांतरण के मामलों में वनाधिकारी द्वारा समय पर कार्रवाई नहीं करने पर नाराजगी जताई। निर्देश दिए कि निस्तारण में तेजी लाएं। वन निगम द्वारा पेड़ों के कटान कार्य नहीं किए जाने पर असंतोष जताते हुए दो नवंबर तक कटान कार्य प्रारंभ करने को कहा और यह कार्य 15 नवंबर से पूर्व पूर्ण कर अवगत कराने के निर्देश दिए। पीएमजीएसवाई के सभी खंडों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वनभूमि हस्तांतरण से संबधित लंबित मामलों का चार्ट बना लें। बैठक में लोनिवि पीएमजीएसवाई के अधिकारियों के अलावा मुख्य प्रशासनिक अधिकारी मनोहर लाल आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें