फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चितई मंदिर में पानी नहीं आने से श्रद्धालु परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। अष्टमी पर चितई मंदिर में भक्तों की भीड़ रही, लेकिन मंदिर में पानी की आपूर्ति नहीं हुई। इससे भक्तों को हाथ-पांव धोने के लिए पानी उपलब्ध नहीं हो पाया। स्थानीय और बाहरी क्षेत्रों से आए भक्तों को चितई कस्बे में स्थित दुकानों से पानी की व्यवस्था करनी पड़ी।
विज्ञापन


चितई गोलू मंदिर में नवरात्र पर जिले के अलावा बाहरी प्रदेशों से काफी संख्या में भक्तजन पहुंचते हैं। अष्टमी पर भी चितई मंदिर में काफी भीड़ रही, लेकिन चितई मंदिर में बुधवार को पानी नहीं आया। इस कारण भक्तों को हाथ-पांव धोने के लिए पानी नहीं मिल पाया। इससे श्रद्धालुओं में रोष था। लोगों का कहना है कि सरकार धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के दावे कर रही है, पर धार्मिक स्थलों में सुविधाओं का अभाव बना हुआ है।

इधर गायत्री परिजनों का कहना है कि चितई धाम का उत्तराखंड के धार्मिक पर्यटन में विशेष स्थान है। नवरात्र पर यहां हजारों की संख्या में श्रद्धालु आते हैं, लेकिन पानी नहीं होने से उन्हें परेशानी हो रही है। प्रशासन और मंदिर समिति को पानी की उचित व्यवस्था करनी चाहिए, ताकि श्रद्धालुओं को सुविधा हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें