राज्य स्तरीय फुटबाल प्रतियोगिता की विजेता टीम के खिलाड़ी अतिथियों के साथ।
- फोटो : अमर उजाला
शिक्षा विभाग की ओर से स्थानीय एचएनबी स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित दो दिवसीय राज्य स्तरीय अंडर-14 बालक वर्ग की फुटबाल प्रतियोगिता का फाइनल मैच स्पोर्ट्स कालेज देहरादून ने जीत लिया। नैनीताल की टीम उप विजेता रही।
प्रतियोगिता का फाइनल मैच स्पोर्ट्स कालेज देहरादून और नैनीताल टीमों के मध्य खेला गया। देहरादून ने नैनीताल को 1-0 के अंतर से पराजित कर मैच जीत लिया। इससे पूर्व हुए सेमीफाइनल मैच में स्पोर्ट्स कालेज देहरादून ने चंपावत को 2-1 से और नैनीताल ने पौड़ी को 2-0 से पराजित किया। तीसरे स्थान के लिए आयोजित मैच में चंपावत ने पौड़ी को पराजित कर कांस्य पदक प्राप्त किया।
मुख्य अतिथि उप जिलाधिकारी विवेक राय और मुख्य शिक्षा अधिकारी जगमोहन सोनी ने विजेता टीम को ट्राफी, स्वर्ण पदक देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर भैंसियाछाना के उपखंड शिक्षाधिकारी हरीश रौतेला, लमगड़ा के उप खंड शिक्षाधिकारी तारा सिंह, जिला क्रीड़ाधिकारी सीएल वर्मा, जिला खेल समन्वयक नवीन वर्मा, भूपाल सिंह चिलवाल, कैलाश डोलिया, पंकज टम्टा, दीपक वर्मा, गणेश शाही, प्रमोद मेहरा, चंदन मेहता, प्रधानाचार्या नीलम नेगी, सुनील बिष्ट, सुरेश वर्मा, चंदन मेहता, पूनम बिष्ट, धन सिंह धौनी, नितेश कांडपाल, विरेंद्र सिंह आदि मौजूद थे।