अल्मोड़ा। एसएसजे परिसर अल्मोड़ा के हिंदी विभाग में हिंदी पखवाड़ा मनाया गया। कार्यक्रम में परिसर के हिंदी विभागाध्यक्ष प्रो. जगत सिंह बिष्ट ने कहा कि हिंदी राजभाषा हैै। आज केंद्र और राज्य के सभी कार्यालयों में हिंदी भाषा की उन्नति के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। हमें अपनी भाषा और संस्कृति को बचाने के लिए मिलजुल कर काम करना होगा। देश के सभी राज्यों में हिंदी बोली और समझी जाती है।
प्रो. देव सिंह पोखरिया ने हिंदी भाषा के स्वरूप की जानकारी देते हुए कहा कि आज संघ लोक सेवा आयोग, सुप्रीम कोर्ट द्वारा हिंदी भाषा का प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। डॉ. सुनीता गुरुरानी ने कहा कि हिंदी को अपने व्यवहार में अपनाने की जरूरत है। पत्रकारिता और जनसंचार विभाग के डॉ. ललित चंद्र जोशी ने संचार माध्यमों, सोशल मीडिया में हिंदी स्थिति पर प्रकाश डाला। संचालन करते हुए डॉ. गीता खोलिया ने कहा कि इंटरनेट और सोशल साइट्स में हिंदी भाषा विकसित होते जा रही है। इंद्र कुमार आर्या, संतोष जोशी, सीता, महिमा, अरविंद बोहरा, उदय कुमार, भागीरथी, हिमानी दुर्गापाल, किरण आर्या, कंचन आर्या नेस्वरचित कविता सुनाई। कार्यक्रम में डा. संजीव आर्या, डा. तेजपाल सिंह, डा. बचन लाल, डा. आशा शैली, डिंपल जोशी, ममता, जयवीर नेगी, भारती आदि मौजूद थे।
इधर माउंटेन ड्राइविंग स्कूल भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल में हिंदी पखवाड़ा का समापन हो गया है। उप महानिरीक्षक सतपाल ने कहा कि हिंदी के स्तर को ऊंचा उठाने के लिए अधिकारी खुद दैनिक सरकारी कार्य हिंदी में करें ।