फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिकारियों की मौजूदगी में मृत तेंदुए को जलाया

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अल्मोड़ा। बुधवार रात तेंदुए के मारे जाने के बाद हवालबाग ब्लाक के नैनोली गांव में अब शांति है। शिकारी की गोली से मारे गए नर तेंदुए के शव को बृहस्पतिवार को सोमेश्वर के टाना रेेेज में जला दिया गया। तेंदुए का बिसरा देहरादून भेजा जाएगा।
विज्ञापन


मालूम हो गांव के कई लोगों पर हमला कर चुके तेंदुए को पिछले दिनों मार गिराने के आदेश दिए गए थे। 14 साल के नर तेंदुए को बुधवार देर शाम को शिकारी लखपत सिंह ने मार गिराया था। वन क्षेत्राधिकारी बिशन लाल ने बताया कि एसडीओ पृथ्वीराज सिंह बिष्ट की मौजूदगी में दो डाक्टरों ने शव का पोस्टमार्टम किया और बाद में उसको जला दिया गया। उन्होंने बताया कि तेंदुए का बिसरा जांच के लिए देहरादून भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें