फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्यटन की आवश्यकता और संभावनाओं पर हुई चर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अल्मोड़ा। विश्व पर्यटन दिवस के मौके पर एसएसजे परिसर के भूगोल विभाग में आयोजित संगोष्ठी में वक्ताओं ने पर्यटन दिवस के महत्व, आवश्यकता और संभावनाओं पर मंथन किया। विभागाध्यक्ष प्रो. जेएस रावत ने पर्यटन के विकास की संभावनाओं के लिए तकनीक के उपयोग पर प्रकाश डाला। इस दौरान उन्होंने उत्तराखंड के भौगोलिक सूचना तंत्र का एलसीडी द्वारा प्रस्तुतीकरण भी किया।
विज्ञापन


डा. ज्योति जोशी और डा. दीपक ने राज्य में पर्यटन की समस्याओं और संभावनाओं पर प्रकाश डाला। इस मौके पर उत्तराखंड में पर्यटन की संभावनाएं शीर्षक विषय पर निबंध प्रतियोगिता भी हुई। जिसमें स्नातक वर्ग में मनीषा बिष्ट ने स्नातकोत्तर वर्ग में प्रेम कुमार ने पहला स्थान प्राप्त किया। संचालन अरविंद यादव ने किया। इस दौरान एनआरडीएमएस के वरिष्ठ वैज्ञानिक डा. विनोद रावत, नेहा, शगुफ्ता, चेतना लोहनी, डा. नरेश पंत समेत काफी संख्या में छात्र छात्राएं मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें