फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

21 डाक्टरों के कार्यभार ग्रहण करने से मिलेगी राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। सरकार ने लंबे समय से रिक्त डॉक्टरों के पदों पर नियुक्ति प्रक्रिया आरंभ कर दी है। जिले में रिक्त 146 पदों के सापेक्ष शासन ने 41 डॉक्टरों के नियुक्ति के आदेश जारी किए हैं। फिलहाल इनमें से 21 डॉक्टरों ने ही कार्यभार ग्रहण किया। जिससे इन डॉक्टरों के तैनाती वाले अस्पतालों के क्षेत्रों में लोगों को स्वास्थ्य सुविधा मिल सकेगी। शासन ने कार्यभार ग्रहण करने के लिए दो सप्ताह का समय दिया है। अभी भी जिले में 125 डॉक्टरों के पद खाली हैं।
विज्ञापन


जिले के अस्पताल में डॉक्टरों कुल 273 पद सृजित हैं। इनमें से 127 पदों पर ही डॉक्टर तैनात हैं, 146 पद लंबे समय से रिक्त थे। डॉक्टरों के पद रिक्त होने से ग्रामीण इलाकों में मरीजों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। मामूली सी बीमारी में मरीजों को परिजन उपचार के लिए जिला मुख्यालय अथवा अन्य शहरों में स्थित अस्पतालों में ले जाने को मजबूर होते हैं।

इधर सरकार ने जिले में 41 डॉक्टरों की नियुक्ति के आदेश जारी हैं। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. निशा पांडे ने बताया कि पिछले दो दिनों में 21 डॉक्टरों ने कार्यभार ग्रहण कर लिया है। इस संबंध में सूचना शासन को भी भेजी जा रही है। उन्होंने बताया कि नवनियुक्त डॉक्टरों को दो सप्ताह के भीतर कार्यभार ग्रहण करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें