फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षा से ही व्यक्ति का सर्वांगीण विकास संभव: कुंजवाल

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। गुरुकुल एकेडमी की ओर से आयोजित होली मिलन समारोह में जागेश्वर विधानसभा क्षेत्र के विधायक और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल ने कहा कि शिक्षा से ही व्यक्ति का सर्वांगीण विकास संभव है। उन्होंने एकेडमी द्वारा धौलादेवी ब्लॉक के दूरस्थ क्षेत्रों में गुणात्मक बुनियादी शिक्षा दिलाने के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।
विज्ञापन


उन्होंने गुरुकुल एकेडमी को विकास कार्यों के लिए विधायक निधि से दो लाख रुपये देने की घोषणा की। उन्होंने बच्चों से लक्ष्य निर्धारित कर इसे प्राप्त करने के लिए निरंतर मेहनत करने का आह्वान किया। इस मौके पर छात्र-छात्राओं ने होली गीत और रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए।

संचालन गणेश पांडे ने किया। प्रबंधक नीरज पाठक ने सभी का आभार जताया। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख पीतांबर पांडे, प्रमुख महेंद्र मेर, डीसीबी अध्यक्ष प्रशांत भैसोड़ा, पूर्व अध्यक्ष दीवान भैसोड़ा, जिला पंचायत सदस्य नरेद्र बनौला, क्षेत्र पंचायत सदस्य हरीश जोशी, पूर्व प्रधान निरंजन जोशी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें