फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंद पड़ी नहरों की मरम्मत कर जल्द चालू करें

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोडा। जिलाधिकारी ईवा आशीष श्रीवास्तव ने सिंचाई और लघु सिंचाई विभाग के कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने बंद पड़ी नहरों की मरम्मत कर उन्हें जल्द चालू करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


डीएम ने कहा कि चौखुटिया ब्लॉक में अधिकांश नहरों के बंद होने की शिकायतें मिली हैं। अधिकारी इन नहरों की प्राथमिकता के आधार पर मरम्मत करवाएं। जिन नहरों की मरम्मत के लिए धनराशि प्राप्त नहीं हो पा रही है। उनके लिए जिला योजना में प्राविधान रखें। ध्यान रखा जाए कि पहले बंद नहरों को ठीक कराने के लिए विभाग कार्य करे। अधिशासी अभियंता सिंचाई को निर्देश दिए कि बंद पड़ी नहरो को जल्द चालू करें।

प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत बन रही सड़कों के मलबे से क्षतिग्रस्त योजनाओं की जानकारी ली और कहा कि जिला योजना की बैठक में इस मुद्दे को रखा जाए, ताकि मौके पर ही निस्तारण हो सके। निर्देश दिए कि सीडीओ से संपर्क कर मनरेगा से नहरों को दुरुस्त करने का प्रस्ताव रखा जाए।
विज्ञापन

डीएम ने बिजली विभाग की भी समीक्षा की।

क्षतिग्रस्त और झूलते तारों को ठीक करने और जीर्ण-शीर्ण पोलों को बदले के लिए निर्देशित किया। ट्रांसफार्मर बदलने की भी व्यवस्था की जाए। विद्युत चोरी की शिकायतों पर उन्होंने कहा कि अभियान चलाकर छापेमारी की जाए और ताकि ऐसे लोगों को पकड़ा जा सके। कार्यदायी संस्थाएं कहीं भी बिना अनुमति से विद्युत कनेक्शन नहीं जोड़ें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें