फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हार्ट केयर सेंटर का कार्यकाल नहीं बढ़ाने पर नाराजगी

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी की बैठक में वक्ताओं ने बेस अस्पताल में स्थापित हार्ट केयर सेंटर का कार्यकाल अब तक नहीं बढ़ाने पर नाराजगी जताई। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार ऐसी परिस्थिति पैदा कर रही है जिससे हार्ट केयर सेंटर बंद हो जाए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि 12 दिसंबर को हार्ट केयर सेंटर का लाइसेंस समाप्त हो चुका है। विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान ने इसका कार्यकाल बढ़ाने का आश्वासन दिया था जबकि सरकार मात्र तीन माह समय बढ़ाने की बात कह रही है। आज तक कार्यकाल नहीं बढ़ने से स्पष्ट हो गया है कि प्रदेश सरकार में बैठे बडे़ नौकरशाह अपनी ताकत के मुताबिक इसमें भी कमीशन की मांग कर रहे होंगे। उपपा के केंद्रीय अध्यक्ष पीसी तिवारी ने कहा कि प्रदेश में नाम मात्र की सरकार है। राज्य की बागडोर नौकरशाह के हाथों में है। सरकार की कार्यप्रणाली और उसकी नीति के कारण पूरा राज्य स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली को लेकर आंदोलित है पर प्रदेश सरकार ठोस कार्रवाई नहीं कर रही है।

उन्होंने कहा कि यदि सरकार ने इस ओर ध्यान नहीं दिया तो संगठन और जनता को एकजुट होकर नए साल में आंदोलन करना पड़ेगा। अध्यक्षता पार्टी के केंद्रीय सचिव आनंदी वर्मा ने और संचालन महिला प्रकोष्ठ की केंद्रीय संयोजक रेखा धस्माना ने किया। बैठक में जीवन चंद्र, विमला, वंदना कोहली, अनूप तिवारी, आरती मेहरा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें