फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समस्याओं का समाधान नहीं होने से रोडवेज कर्मी नाराज

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद की बैठक में वक्ताओं ने परिवहन निगम की कुछ सेवाओं को माल रोड स्थित बस स्टेशन से हटाकर लोअर माल रोड से संचालित करने पर नाराजगी जताई गई। उन्होंने जिलाधिकारी द्वारा आदेश निरस्त नहीं करने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि परिवहन निगम को नई बसें मिली हैं, लेकिन निगम प्रबंधन बसों के पार्ट्स उपलब्ध नहीं करा पा रहा है। इस कारण आए दिन बसों का संचालन ठप हो रहा है। इससे डिपो को प्रतिमाह राजस्व का नुकसान हो रहा है। उन्होंने कहा कि डिपो में चालक और परिचालकों के कई पद खाली होने से बसों के संचालन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने माह की पहली तारीख को वेतन का भुगतान करने, संविदा और बाह्य स्रोत कर्मचारियों को 15 हजार रुपये वेतन देने, बसों का संचालन माल रोड से करने, निगम में चालक, परिचालकों की नियुक्ति करने देने की मांग की।
उन्होंने निगम कर्मचारियों को सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों का लाभ नहीं देने पर नाराजगी जताई। अध्यक्षता डिपो अध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी ने और संचालन राम दत्त पपनै ने किया। बैठक में उमेश चंद्र भटट, प्रेम सिंह बिरौडिय़ा, भरत लाल टम्टा, हरीश रावत, अनूप जोशी, गिरीश चंद्र, भगवती नेगी, आनंदी शुक्ला, दौलत सिंह, सुरेश नेगी, पूरन सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें