फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम ने दिए आंचल समेत अन्य दूध की चेकिंग के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। जिलाधिकारी ईवा आशीष ने दुग्ध एवं दुग्ध पदार्थों की मिलावट की रोकथाम के लिए ठोस कदम उठाने के साथ आंचल दूध और बाहर से आने वाले अन्य दूध ब्रांडों की चेकिंग करने के निर्देश दिए। उन्होंने दूध और दूध से बने पदार्थों के बारे में शिकायत मिलने पर कड़ी कार्रवाई करने की चेतावनी देते हुए दुग्ध संघ के महाप्रबंधक को आंचल दूध के सेंटरों में चेकिंग करने को कहा।
विज्ञापन

बैठक लेते हुए उन्होंने खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों से डेयरी विकास के अधिकारियों के साथ आपसी समन्वय स्थापित कर जागरूकता अभियान चलाने और मुख्य चिकित्साधिकारी को समय-समय पर अपने स्तर से भी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। बैठक में खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों के अलावा सहायक निदेशक महिला डेयरी समेत अन्य लोग उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें