फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एकल में सौरभ, दिनेश, युगल में पवन और त्रिलोक विजेता

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। युवा कल्याण और शिक्षा विभाग के संयोजन में स्थानीय स्टेडियम मेें आयोजित जिला स्तरीय खेल महाकुंभ जारी है। बालक बैडमिंटन के एकल वर्ग में सौरभ नेगी, दिनेश बोरा, युगल में पवन जोशी और त्रिलोक की जोड़ी विजेता रही।
विज्ञापन

अंडर-14 वालीबॉल में विकासखंड चौखुटिया, हवालबाग, अंडर-17 में स्याल्दे, धौलादेवी, अंडर-19 में भैंसियाछाना, स्याल्दे विकासखंड क्रमश: विजेता और उपविजेता रहे। बैडमिंटन एकल अंडर-17 में सौरभ नेगी (ताड़ीखेत), अमन खंपा (द्वाराहाट), अंडर 19 एकल में दिनेश बोरा (भैंसियाछाना), गौरव बिष्ट (भैंसियाछाना) क्रमश: विजेता और उपविजेता रहे। बैडमिंटन अंडर-19 के युगल वर्ग में चौखुटिया के पवन जोशी और त्रिलोक सिंह की जोड़ी ने खिताब जीता। स्याल्दे के रवि और नीरज की जोड़ी उपविजेता रही।
मुख्य अतिथि बेस अस्पताल के डा. अखिलेश ने अव्वल रहे प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान किए। इस अवसर पर जिला युवा कल्याण अधिकारी एएसरावत, शोबन कनवाल, पुष्कर नेगी, डीपीएस नेगी, पीएस पथनी, वाईएल आर्या, धन सिंह धौनी, ऋतु पांडे, मनीषा तिवारी, हरीश भंडारी, हरीश नगरकोटी आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें