फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में आज से चलेगा स्वच्छता सेवा कार्यक्रम

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। डीएम ईवा आशीष श्रीवास्तव ने दो अक्तूबर तक आयोजित होने वाले स्वच्छता सेवा कार्यक्रम की तैयारियां समय से पूर्ण करने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं। अधिकारियों की बैठक में उन्होंने कहा कि 16 सितंबर से विभिन्न स्थानों पर सफाई अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि 16 सितंबर को सभी विद्यालय परिसरों, विकास भवन परिसर में विशेष सफाई अभियान चलेगा। 17 को सेवा दिवस पर नगरपालिका के सभी वार्डों में सफाई अभियान के साथ लोगों को जागरूक किया जाएगा। सुबह नौ बजे ऑफिसर्स कॉलोनी में भी विशेष अभियान चलेगा। 24 सितंबर को समग्र स्वच्छता दिवस मनाया जाएगा।
विज्ञापन


डीएम ने इस संबंध में सभी उपजिलाधिकारियों और खंड विकास अधिकारियों को निर्देशित किया है। इसी तहर 25 सितंबर को जिले के सभी अस्पतालों में विशेष स्वच्छता अभियान चलेगा। एक अक्तूबर को धार्मिक स्थलों, दो अक्तूबर को गांधी जयंती पर स्वच्छ भारत दिवस का आयोजन होगा। बताया कि जिला स्तर पर स्वच्छ संकल्प से स्वच्छ सिद्धि कार्यक्रम के अंतर्गत निबंध और लघु फिल्म प्रतियोगिता में अव्वल रहे विजेताओं को पुरस्कृत किया जाएगा। बैठक में टेक्निकल एक्सपर्ट जर्मन डेवेपलपेंट कॉरपोरेशन नई दिल्ली साक्षी सी दास गुप्ता ने कूड़ा निस्तारण की जानकारी दी। बैठक में सीडीओ जेएस नागन्याल, डीडीओ मो. असलम, जिला पंचायत राज अधिकारी जितेंद्र प्रसाद, ईओ नगर पालिका श्याम सुंदर, डीईओ माध्यमिक एचबी चंद आदि थे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें