फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीबी पंत संस्थान में हिंदी पखवाड़ा शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। जीबी पंत संस्थान कोसी कटारमल में हिंदी पखवाड़ा के तहत गोष्ठी हुई। इस दौरान वक्ताओं ने हिंदी दिवस मनाने के कारणों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि 14 सितंबर 1949 को संविधान सभा ने हिंदी को भारत की राजभाषा माना और आज भी सरकार हिंदी में कार्य ज्ञान बढ़ाने के उद्देश्य से कई पुरस्कार योजनाओं को चला रही है। उन्होंने हिंदी का अधिकाधिक प्रयोग करने पर जोर दिया।
विज्ञापन


14 से 28 सितंबर तक चलने वाले हिंदी पखवाड़ा को लेकर संस्थान के वरिष्ठ वैज्ञानिक किरीट कुमार ने कहा कि हिंदी का अधिकाधिक प्रयोग करना ही हिंदी के प्रति आदर भाव रखना है। राजभाषा कार्यान्वयन समिति सदस्य डॉ. गिरीश नेगी ने कहा कि राजभाषा गृह मंत्रालय के अधीन कार्य करती है। इस मौके पर संस्थान की वैज्ञानिक डॉ. वसुधा अग्निहोत्री की देखरेख में हिंदी मानक वर्तनी प्रतियोगिता भी हुई। उन्होंने बताया कि पखवाड़ा कार्यक्रम में अनुवाद, हिंदी कविता पाठ आदि प्रतियोगिताएं भी होंगी और विजेताओं को पुरस्कृत किया जाएगा। वहां संस्थान के कई अधिकारी कर्मचारी मौजूद थे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें