फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आतंकी हमले में शहीद मेजर पांडे को दी श्रद्धांजलि

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। दक्षिणी कश्मीर के शोपियां में आतंकी हमले में शहीद हुए सेना के मेजर कमलेश पांडे की शहादत पर उत्तराखंड पूर्व सैनिक लीग ने गहरा दुख जताया है। लीग कार्यालय में हुई शोक सभा में मेजर कमलेश पांडे की बहादुरी को सलाम करते हुए दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि दी गई। शोकाकुल परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की।
विज्ञापन


शोकसभा में अवकाश प्राप्त बिग्रेडियर केसी जोशी, लीग के अध्यक्ष पीजी गोस्वामी, उपाध्यक्ष केशव दत्त, कोषाध्यक्ष विनोद गिरी, उप सचिव आनंद बोरा, उप संरक्षक घनानंद जोशी, चंदन सिंह पवार, कैलाश चंद्र तिवारी, रघुवीर सिंह सांगा आदि थे। इधर दुग्ध संघ कार्यालय में हुई शोकसभा में दो मिनट का मौन रखकर शहीद मेजर कमलेश पांडे को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें