फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महर्षि वेद व्यास की जयंती धूमधाम से मनाई

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। संकुल केंद्र सरस्वती शिशु मंदिर जीवनधाम में गुरु पूर्णिमा पर्व पर महर्षि वेद व्यास की जयंती धूमधाम से मनाई गई। वक्ताओं ने कहा कि महर्षि वेद व्यास ने संस्कृत साहित्य में जितना कार्य किया उतना किसी ने नहीं किया।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य भैरव सिंह कार्की ने कहा कि विद्वान बनने के लिए कठोर तप की आवश्यकता होती है। परोपकार सबसे बड़ा धर्म है। मुख्य वक्ता विनोद जोशी ने कहा कि वेद व्यास ने 12 वर्ष की तपस्या करके वेदों की रचना की। वेदों का विभाजन करने के कारण इनका नाम वेद व्यास पड़ा। वेदों का अर्थ समझाने के लिए उन्होंने ब्रह्मसूत्र लिखा। ब्रह्मसूत्र का अर्थ समझाने के लिए 18 पुराण लिखे। इस मौके पर गिरिजा पाठक, महेश जोशी, हरीश मेहता, राजेश लोहनी, भुवन पांडे, संजय जोशी, हरीश बिष्ट, विशन बिष्ट, ओम प्रकाश लोहनी, आनंद उप्रेती, आनंद भट्ट, पूनम जशी, पुष्पा मेहरा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें