अल्मोड़ा। अंतरराष्ट्रीय सहकारिता दिवस के अवसर पर साधन सहकारी समिति मोतियापाथर की ओर से आयोजित कार्यक्रम में विधायक और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल ने सहकारिता के माध्यम से स्वरोजगार को बढ़ावा देने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि स्वरोजगार अपनाने से पलायन रुकेगा।
अल्मोड़ा जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष प्रशांत भैसोड़ा ने जैविक खाद के महत्व के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि कृषि और बागवानी को बढ़ावा दिया जाए। वक्ताओं ने कहा कि सहकारिता की भावना को जन-जन तक पहुंचाना होगा। सहकारिता के जरिए ही क्षेत्र का विकास संभव है। इस मौके पर अल्मोड़ा जिला सहकारी बैंक के निदेशक पान सिंह फर्त्याल, समिति के अध्यक्ष शेर सिंह मेर, सहायक निबंधक सीएस पांगती, जिला सहकारी बैंक के सचिव और महाप्रबंधक प्रेम किशोर सिंह फत्र्याल ने विचार रखे।