अल्मोड़ा। भाजपा कार्यकर्ताओं ने जन संघ के पहले अध्यक्ष रहे पं. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को जन्म दिवस पर याद किया। वक्ताओं ने कहा कि पं. मुखर्जी ने अपना पूरा जीवन राष्ट्र को समर्पित कर दिया था और देश को एक मजबूत विपक्ष का विकल्प दिया।
जिलाध्यक्ष ललित लटवाल ने कहा कि पं. मुखर्जी मात्र 33 साल की आयु में कोलकाता विश्वविद्यालय के कुलपति बन गए जो उनकी विद्वता का द्योतक है। पं. मुखर्जी ने कश्मीर में जाने के लिए परमिट व्यवस्था का विरोध किया था और बिना परमिट के कश्मीर में प्रवेश किया। जहां संदिग्ध परिस्थियों में उनकी मृत्यु हो गई। जो आज भी रहस्य है।
वक्ताओं ने पं. मुखर्जी के आदर्शों पर चलने का आह्वान किया। इस अवसर पर नगर अध्यक्ष कैलाश गुरुरानी, कृष्ण बहादुर, सुनील जोशी, रक्षित कार्की, विद्या बिष्ट, श्याम पांडे, संजय जोशी, दीप जोशी, ललित मेहता, तुषारकांत साह, देवेंद्र सत्यपाल, पीजी गोस्वामी, सूबेदार आनंद सिंह बोरा, मोहन जोशी, किशन बिष्ट आदि उपस्थित थे।