फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिंचाई पंप खराब और गूलें क्षतिग्रस्त, किसान हलकान

Wed, 05 Jul 2017 10:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, चौखुटिया (अल्मोड़ा)।
विज्ञापन
चौखुटिया तहसील कार्यालय के बाहर सिंचाई समस्या के निदान की मांग को लेकर नारेबाजी कर प्रदर्शन करते ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
ग्राम पंचायत वेतनधार में लघुडाल सिंचाई पंप खराब होने और गूलों के क्षतिग्रस्त होने से तीन ग्राम पंचायतों में कई किसानों के खेतों में सिंचाई नहीं हो पाई है। कई खेतों में पौध सूख गई है। इससे गुस्साए ग्रामीणों ने तहसील मुख्यालय में नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया और डीएम को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने शीघ्र कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन


ग्राम पंचायत वेतनधार में अगनेरी मंदिर के पास बने लघु डाल के सिंचाई पंप से वेतनधार, धुधलिया महर और खाता नागाड़ के करीब पंद्रह हेक्टेयर भूमि पर सिंचाई होती है। ग्रामीणों की ओर से तहसील में एसडीएम को सौंपे ज्ञापन में कहा गया है कि पंप की मोटर आए दिन खराब रहती है और क्षतिग्रस्त सिंचाई गूलों के समय पर मरम्मत न होने के चलते सिंचाई की गंभीर समस्या पैदा हो गई है।

प्रदर्शन करने वालों में वेतनधार के प्रधान शंकर सिंह, खाता नागाड़ की प्रधान तारा देवी, महिला मंगल दल की अध्यक्ष ललिता थापा, किसान मोर्चा अध्यक्ष कैलाश सिंह नेगी रेखा, मुकंद कड़ाकोटी, देवकी, गंगा, पुष्पा, दीपा, मोहनी, गोपाल पांडे, तारा देवी, तुलसी, नंदन कड़ाकोटी आदि शामिल थे। इधर, एसडीएम पिंचाराम चौहान ने संबंधित जेई को कार्यालय में बुलाकर ग्रामीणों की सिंचाई समस्या के शीघ्र निदान के निर्देश दिए।
विज्ञापन


धान की सूखी पौध भी लाए
प्रदर्शन में भाग लेनी आई तुलसी देवी अपने साथ धान की सूखी पौध भी लेकर आई थी। उसका कहना था कि समय पर पानी न मिलने से उसकी सारी पौध सूख चुकी है। इससे उनकी पूरी मेहनत बेकार हो गई है। 

पंप में लगी मोटर पुरानी है। इसके आए दिन खराब होने से समस्या पैदा हो जाती है। मोटर को ठीक किया जा रहा है। सिंचाई गूल की मरम्मत के लिए विभाग को बजट नहीं मिल रहा है। इस तरह की समस्या अन्य योजनाओं में भी है।
विज्ञापन

 विजय सिंह नेगी, जेई लघु डाल सिंचाई 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें