फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिजामं की पांच अगस्त से निकलेगी अखंड भारत संकल्प यात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। हिंदू जागरण मंच की बैठक में पदाधिकारियों ने सदस्यों को 30 जून को जसपुर में हुए प्रांतीय अभ्यास वर्ग में लिए गए निर्णयों की जानकारी दी। बताया गया कि प्रांत सह संगठन मंत्री भगवान कार्की को मंच का प्रांतीय संगठन मंत्री बनाया गया है। मंच ने पांच अगस्त से अखंड भारत संकल्प यात्रा निकालने का एलान किया है।
विज्ञापन

जसपुर से लौटकर पदाधिकारियों ने बताया कि 15 जुलाई से 25 जुलाई तक मंच पौधरोपण अभियान चलाएगा। जिसके तहत पूरे प्रदेश में 50 हजार पौधे लगाए जाएंगे। मंच हरेला पर्व को एक वृक्ष शहीदों के नाम के रूप में मनाएगा। पांच अगस्त से 14 अगस्त तक अखंड भारत संकल्प यात्रा निकाली जाएगी। जिसकी शुरुआत गढ़वाल मंडल में हरिद्वार और कुमाऊं मंडल में जसपुर से होगी। विभिन्न स्थानों से होकर गुजरने वाली यात्रा के दौरान लोगों को भारत के इतिहास से अवगत कराया जएगा।
अखंड भारत संकल्प यात्रा के लिए प्रांतीय अधिवेशन में टी-शर्ट भी लांच की गई। बैठक में कुमाऊं संयोजक वीरेंद्र आर्या, सह संयोजक जगदीश जोशी, जिलाध्यक्ष प्रेम शर्मा, जिलाध्यक्ष युवा वाहिनी शरद अग्रवाल, महामंत्री अभय साह, नमित शर्मा, उपाध्यक्ष विकास कन्नौजिया, गोविंद बिष्ट, भाष्कर साह, अमन नज्जौन, प्रकाश बिष्ट, अनिल कार्की, दीप सुंदर बिष्ट, कमल कुमार, वीरेंद्र आदि उपस्थित थे। संचालन जिला महामंत्री नमित कुमार शर्मा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें