फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरार माओवादी भास्कर पांडे पर 20 हजार इनाम घोषित

Tue, 10 Oct 2017 10:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा
विज्ञापन
भास्कर पांडे। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 पुलिस महानिदेशक अनिल रतूड़ी ने माओवादी गतिविधियों में शामिल रहे भास्कर पांडे पर इनाम राशि बढ़ाकर 20 हजार रुपये घोषित की है। सूचना देने वाले का नाम गोपनीय रखा जाएगा। आरोपी पर सोमेश्वर और द्वाराहाट थाने के अलावा राजस्व क्षेत्र पल्यों में विभिन्न धाराओं में मामले दर्ज हैं। वह फरार चल रहा है। 
विज्ञापन

माओवादी गतिविधियों में संलिप्त भास्कर पांडे उर्फ भुवन पांडे उर्फ तरुण उर्फ मनीष पांडे पुत्र खीमानंद पांडे निवासी आरतोला, जागेश्वर तहसील भनोली (अल्मोड़ा) के खिलाफ धारी में सरकारी वाहन जलाने, नैनीसार में तोड़फोड़ और दीवारों पर नारे और पोस्टर लगाने के भी आरोप हैं। हाल में पकड़े गए 50 हजार के इनामी देवेंद्र चम्याल से पूछताछ में माओवादी नेटवर्क के बारे में महत्वपूर्ण जानकारियां मिली हैं। इसके बाद एसपी अल्मोड़ा ने भास्कर पर ढाई हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। फरार माओवादी खेमचंद बोरा पर भी 50 हजार का इनाम घोषित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें