फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक साल बाद भी नहीं मिले आईएसबीटी के लिए दो करोड़

विज्ञापन
अल्मोड़ा में निर्माणाधीन आईएसबीटी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

सोलह करोड़ रुपये की लागत से नगर के लोअर मालरोड में निर्माणाधीन अंतरराज्यीय बस अड्डे (आईएसबीटी) के लिए शासन से स्वीकृत दो करोड़ रुपये एक साल बाद भी नहीं मिले हैं, जिससे आईएसबीटी के निर्माण कार्य को गति नहीं मिल पा रही है। इसके चलते जल्द आईएसबीटी का काम पूरा होने की उम्मीद नहीं है।

विज्ञापन


नगर में परिवहन निगम का डिपो मालरोड में किराये के भवन में संचालित हो रहा है। यहां पर अधिकतम तीन बसें ही एक साथ खड़ी रह सकती हैं। लोगों की मांग पर पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार ने आईएसबीटी को स्वीकृति दी।  लोअर मालरोड में 16 करोड़ लागत के आईएसबीटी का निर्माण 2016 में हुआ।  यह कार्य गत दिसंबर में पूरा हो जाना था, लेकिन निर्माण निगम उत्तर प्रदेश राजकीय निर्माण निगम को अब तक मात्र 5.78 करोड़ रुपये मिले हैं। इस धनराशि से निर्माण एजेंसी ने काम पूरा कर लिया है।शेष पैसा नहीं मिलने से निर्माण कार्य गति नहीं पकड़ पा रहा है।

तीन साल में आईएसबीटी का एक तिहाई कार्य ही हुआ है। रिटेनिंग वॉल, आईएसबीटी के दोमंजिले भवन में लेंटर डाल दिया गया है। डीजल यूनिट, गाड़ी धुलाई, प्लेटफार्म, बस अड्डा, प्रतीक्षालय, शौचालय, दुकानें, स्टाफ रूम आदि कार्य शेष हैं। परिवहन निगम के सहायक अभियंता पीके दीक्षित ने बताया कि पिछले साल फरवरी में सरकार ने आईएसबीटी के लिए दो करोड़ रुपये का प्राविधान किया था, लेकिन अब तक धनराशि जारी नहीं हो पाई है। जिससे कार्य को गति नहीं मिल पा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें