फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: पहचान बदलकर युवक से उड़ाए 2.76 लाख, जाली दस्तावेजों से दिया वारदात को अंजाम; प्राथमिकी दर्ज

Mon, 17 Aug 2026 11:02 PM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, अल्मोड़ा

सार

द्वाराहाट क्षेत्र में ऑनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी का एक बेहद गंभीर मामला सामने आया है, जिसमें एक युवक को अपनी गलत पहचान बताकर और फर्जी दस्तावेजों के सहारे पौने तीन लाख रुपये से अधिक की चपत लगा दी गई।
विज्ञापन
cyber crime - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अल्मोड़ा जिले के द्वाराहाट क्षेत्र में ऑनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी का एक बेहद गंभीर मामला सामने आया है, जिसमें एक युवक को अपनी गलत पहचान बताकर और फर्जी दस्तावेजों के सहारे पौने तीन लाख रुपये से अधिक की चपत लगा दी गई। पीड़ित की तहरीर पर देहरादून साइबर थाने में जीरो प्राथमिकी दर्ज होने के बाद अब अल्मोड़ा जिले की कोतवाली द्वाराहाट में मामले की लिखापढ़ी कर जांच तेज कर दी गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार तुलशा राम निवासी कफड़ा (द्वाराहाट) ऑनलाइन ठगों के झांसे में आ गए। अज्ञात शातिर ने पीड़ित से संपर्क साधा और उन्हें अपने विश्वास में ले लिया। जालसाज ने पीड़ित को भ्रमित करने के लिए पूरी चालाकी से जाली दस्तावेजों और फर्जी इलेक्ट्रॉनिक रिकॉर्ड का इस्तेमाल किया, जिन्हें उसने पूरी तरह असली की तरह पेश किया। ठग के इस बुने हुए जाल में फंसकर पीड़ित तुलशा राम ने कुल 2,76,050 रुपये की अपनी गाढ़ी कमाई गंवा दी। चूंकि यह वित्तीय धोखाधड़ी ऑनलाइन माध्यम से अंजाम दी गई थी, इसलिए पीड़ित की शिकायत पर सबसे पहले साइबर थाना जिला देहरादून में ई-जीरो प्राथमिकी 13 अगस्त को पंजीकृत की गई थी।

विज्ञापन


इसके बाद स्थानीय स्तर पर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए 16 अगस्त को कोतवाली द्वाराहाट, जिला अल्मोड़ा में इस मामले को स्थानांतरित किया गया। सीओ रानीखेत भावना कैंथोला ने बताया कि पीड़ित की शिकायत के आधार पर संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर तकनीकी साक्ष्यों और बैंक खातों की डिटेल के आधार पर शातिर ठगों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें