फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand News: अल्मोड़ा के स्याल्दे में लकड़ी से भरा ट्रक पलटा, मलबा बना हादसे की वजह; चालक घायल

Mon, 17 Aug 2026 11:00 AM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, अल्मोड़ा

सार

अल्मोड़ा जिले के स्याल्दे में इकुखेत-भाकूड़ा मोटर मार्ग पर केलानी ग्रामसभा के पास रविवार शाम सड़क पर पड़े मलबे के कारण लकड़ी से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर नीचे पलट गया। हादसे में चालक को हल्की चोटें आईं, जबकि दो अन्य सवार सुरक्षित रहे। 
विज्ञापन
लकड़ी से भरा ट्रक पलटा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अल्मोड़ा जिले के स्याल्दे के इकुखेत-भाकूड़ा मोटर मार्ग पर केलानी ग्रामसभा के पास रविवार शाम लकड़ी के गिल्टों से भरा एक ट्रक सड़क पर पड़े मलबे के कारण अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे पलट गया। हादसे में चालक को हल्की चोटें आईं, जबकि ट्रक में सवार दोनों लोग सुरक्षित बताए गए। गनीमत रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।

विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शी क्षेत्र पंचायत सदस्य चंदन दौड़ियाल ने बताया कि करीब शाम छह बजे ट्रक संख्या यूके-04 सीसी-1116 लकड़ी के गिल्टे लेकर रामनगर की ओर जा रहा था। केलानी के पास सड़क पर आपदा के बाद से पड़ा मलबा हादसे का कारण बना। ट्रक सड़क से नीचे पलट गया, जिसमें चालक को मामूली चोटें आईं। स्थानीय लोगों का कहना है कि पिछली आपदा में क्षतिग्रस्त हुई सड़क पर लंबे समय से मलबा पड़ा है। सड़क की बदहाल स्थिति के बारे में क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों की ओर से विभाग और शासन को कई बार अवगत कराया जा चुका है, लेकिन अब तक सुधार कार्य नहीं हो पाया है।

संघर्ष समिति के अध्यक्ष सुनील टम्टा ने कहा कि सड़क की मरम्मत के लिए शासन को स्टीमेट भेजा जा चुका है, बावजूद इसके अभी तक बजट स्वीकृत नहीं हुआ है। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या सरकार किसी बड़ी जनहानि का इंतजार कर रही है। उन्होंने स्थानीय विधायक, सांसद और प्रदेश सरकार से सड़क के लिए तत्काल वित्तीय स्वीकृति जारी कर मरम्मत कार्य शुरू कराने की मांग की।
विज्ञापन


कनिष्ठ प्रमुख दुर्गा देवी, शेरा प्रधान राजेश्वरी देवी, चनोली प्रधान राजेश शर्मा, सिमलचौरा प्रधान भगवती देवी और मल्ला भाकूड़ा प्रधान अरविंद सिंह समेत अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी मोटर मार्ग की जल्द मरम्मत कराने की मांग की है।
जौरासी रेंज के रेंजर आशुतोष जोशी ने बताया कि लकड़ी से भरा ट्रक रामनगर लकड़ी टाल ले जाया जा रहा था। लकड़ी का रमन्ना दीन दयाल के नाम पर था। चालक समेत ट्रक में सवार दोनों लोग सुरक्षित हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें