फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2.67 लाख किसानों को मिलेगा योजना का लाभ

Sun, 24 Feb 2019 11:16 PM IST
Almora desk अमर उजाला ब्यूरो   अल्मोड़ा।
विज्ञापन
अल्मोड़ा में किसान सम्मान निधि योजना का शुभारंभ करते केंद्रीय कपड़ा राज्य मंत्री अजय टम्टा । - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
विवेकानंद पर्वतीय कृषि अनुसंधान संस्थान अल्मोड़ा में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के साथ ही किसान मेले का शुभारंभ केंद्रीय कपड़ा राज्य मंत्री अजय टम्टा ने किया। उन्होंने बताया कि इस योजना का शुभारंभ रविवार को देश भर में एक साथ किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस योजना से किसानों की आय दोगुना करने में सहायता मिलेगी। इस योजना से अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ लोकसभा क्षेत्र के लगभग 2.67 लाख किसानों को फायदा मिलेगा।
विज्ञापन


 टम्टा ने बताया कि इस योजना के अंतर्गत दो हेक्टेयर से कम भूमि वाले किसान लाभान्वित होंगे जिन्हें प्रति वर्ष दो-दो हजार की तीन किश्तों में छह हजार रुपये दिए जाएंगे। इस धनराशि से छोटे और मझोले किसान खेती के लिए खाद, बीज और कीटनाशक आदि खरीद पाएंगे। उन्होंने बताया कि मार्च तक पहली किश्त डीबीटी के माध्यम से किसानों के खाते में ऑन लाइन डाल दी जाएगी। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने कहा कि अल्मोड़ा जिले में इस योजना से 97 हजार 748 किसान लाभान्वित होंगे। जिसमें 60 हजार 204 किसानों ने आवेदन किया है और 23 हजार 149 किसानों की सूचना पोर्टल पर ऑलाइन अपलोड कर दी गई है।

 मुख्य कृषि अधिकारी और इस योजना की नोडल अधिकारी प्रियंका सिंह ने उपस्थित किसानों को इस योजना के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर विवेकानंद पर्वतीय कृषि अनुसंधान संस्थान के निदेशक डॉ. ए पटनायक ने संस्थान के क्रियाकलापों और नवीन तकनीकों के बारे में भी बताया। इस अवसर पर केंद्रीय कपड़ा राज्यमंत्री ने किसान अनुसूचित जाति उपयोजना के अंतर्गत अनेक पात्र किसानों को विवेक सोलर ड्रायर, खाद, बीज और कृषि यंत्र बांटे। कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी मनुज गोयल, जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष ललित लटवाल, नगर अध्यक्ष कैलाश गुरुरानी, रमेश बहुगुणा, उपजिलाधिकारी विवेक राय, परियोजना निदेशक नरेश कुमार, खंड विकास अधिकारी हवालबाग पंकज कांडपाल, डा. लक्ष्मीकांत, अनुसूचित जाति मोर्चे के अध्यक्ष सीएल टम्टा, धर्मेंद्र बिष्ट, दीपक पांडे, तुषारकांत शाह सहित अनेक किसान और अन्य लोग मौजूद थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें