फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खननकर्ता और जेसीबी मालिक पर 2.12 लाख जुर्माना

Thu, 11 May 2017 10:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूराे अल्माेड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
 उप जिला मजिस्ट्रेट भनोली ऋचा सिंह ने लधौली में सरकारी भूमि पर अवैध रूप से खनन करने के मामले में खननकर्ता और जेसीबी मालिक पर 2,12,320 रुपये जुर्माना लगाया है। यदि जल्द जुर्माना जमा नहीं किया तो दोनों से वसूली की कार्रवाई के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन


मालूम हो कि भनोली की एसडीएम ने गत दो मई को लधौली में सरकारी भूमि पर जेसीबी से अवैध खनन करते हुए खननकर्ता नाथू राम निवासी ग्राम लधौली को पकड़ा था। जेसीबी संख्या यूके-01-सीए-0774 को सीज कर गुरुड़ाबांज तहसील मुख्यालय लाया गया था। उप जिला मजिस्ट्रेट ने अवैध खननकर्ता नाथू राम निवासी ग्राम लधौली और जेसीबी मालिक महेश चंद्र भट्ट निवासी नैनोली को नोटिस जारी किया था।

उप जिला मजिस्ट्रेट ने राज्य सरकार की भूमि पर अवैध रूप से खनन किए जाने पर खननकर्ता और जेसी मालिक पर उत्तराखंड खनिज (अवैध खनन परिवहन एवं भंडार निवारण) नियमावली 2005 (संशोधन नियमावली 2015) के अनुसार कुल 2,12,320 रुपये जुर्माना आरोपित किया है। जल्द जुर्माना जमा नहीं किया गया तो फिर दोनों से वसूली की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें