फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सभा की स्वीकृति के लिए आयोग का सुविधा एप्लिकेशन

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। लोकसभा चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों को चुनावी सभा, रैली आदि के लिए स्वीकृति लेने के लिए बार-बार निर्वाचन कार्यालय के चक्कर नहीं काटने होंगे। सुविधा डॉट ईसीआई डॉट जीओवी डॉट इन वेबसाइट पर जाकर प्रत्याशी इस एप्लिकेशन के जरिये ऑनलाइन चुनावी सभा की स्वीकृति ले सकता है। प्रत्याशी को इसके लिए 48 घंटे पहले आवेदन करना होगा।
विज्ञापन


भारत निर्वाचन आयोग ने प्रत्याशियों की सुविधा के लिए सुविधा एप्लिकेशन तैयार किया है। चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशी अपने संसदीय क्षेत्र में नुक्कड़ सभा, चुनावी रैली, वाहन रैली के अलावा हेलीकाप्टर सेवा के लिए अब ऑनलाइन स्वीकृति ले सकेंगे।

अपर प्रभारी कार्मिक राजेश तिवारी ने बताया कि प्रत्याशी के ऑनलाइन आवेदन करने के बाद मैसेज संबंधित लोकसभा क्षेत्र के एआरओ के पास जाएगा। एआरओ आवेदन करने वाले प्रत्याशी द्वारा दी गई तिथि और समय को लेकर सभी विभागों के अधिकारियों से रिपोर्ट मांगेंगे। अगर उस तिथि या समय पर किसी अन्य प्रत्याशी की रैली या सभा नहीं होगी तो आवेदन करने वाले प्रत्याशी को स्वीकृति मिल सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें