फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीण विकास में भागीदारी सुनिश्चित करें युवा

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। प्रसार प्रशिक्षण केंद्र हवालबाग में नेहरू युवा केंद्र का तीन दिवसीय युवा नेतृत्व एवं समुदाय विकास प्रशिक्षण शुरू हो गया है। वक्ताओं ने कहा कि युवा ग्रामीण विकास में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। प्रशिक्षण में नेहरू युवा क्लबों के पदाधिकारी भाग ले रहे हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि स्वरोजगार, पलायन की समस्या को देखते हुए युवा स्थानीय स्तर पर संगठित होकर स्वरोजगर शुरू करने के प्रयास करें। प्रशिक्षण में भारत सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के बारे में भी बताया गया। खंड विकास अधिकारी हवालबाग पंकज कांडपाल ने कहा कि सरकार ने कई रोजगारपरक योजनाएं संचालित की हैं। इन योजनाओं का लाभ उठाकर रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और पलायन पर भी अंकुश लगेगा।

मुख्य प्रशासनिक अधिकारी अंजू और प्रशिक्षण प्रभारी आनंद बल्लभ जोशी ने प्रसार प्रशिक्षण केंद्र हवालबाग के माध्यम से संचालित रोजगारपरक योजनाओं से प्रतिभागियों को अवगत कराया। द्वितीय सत्र में पूर्व जिला पंचायत सदस्य कृष्ण सिंह बिष्ट ने स्वयं सेवकों से सेवाभाव और संगठित रूप से ग्राम विकास में भागीदारी सुनिश्चित करने को कहा। एनवाईके के जिला युवा समन्वयक रजत शर्मा ने सभी का आभार जताया। संचालन केंद्र के लेखाकार एचएस मेहरा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें