फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधान डाकघर की प्रिंटर मशीन खराब होने से दर्जनों ग्राहक परेशान रहे

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। जिला मुख्यालय स्थित प्रधान डाकघर में लगी प्रिंटर मशीन खराब होने से सोमवार को दर्जनों ग्राहकों की पासबुक में इंट्री नहीं हो सकी। नगर समेत दूरस्थ ग्रामीण इलाके से भी कई ग्राहक डाकघर आए थे, लेकिन इंट्री नहीं होने के कारण उन्हें लौटना पड़ा।
विज्ञापन


सोमवार को कई ग्राहक पास बुक में इंट्री कराने प्रधान डाकघर में पहुंचे थे। प्रिंटर मशीन खराब होने के कारण ग्राहकों के पास बुक में इंट्री नहीं हो सकी। जिला शिक्षण एवं प्रशिक्षण संस्थान डायट के सेवानिवृत्त प्रवक्ता डीएस दुर्गापाल भी प्रधान डाकघर में पास बुक में इंट्री कराने पहुंचे थे।

उन्होंने बताया कि प्रिंटर मशीन खराब होने के कारण पास बुक में इंट्री नहीं हुई। इधर पोस्ट मास्टर विनय कुमार शर्मा ने बताया कि प्रिंटर मशीन के एक पुर्जे में खराबी आने से वह ठीक से काम नहीं कर रही है। मशीन का पुर्जा मंगाया गया है। जल्द प्रिटिंग मशीन को ठीक कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें