फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विदेशी नस्ल के पालतू कुतों में फैल रहा पार्वो वायरस

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। कुत्ते पालने के शौकीन थोड़ा खबरदार हो जाएं। इन दिनों विदेशी नस्ल के पालतू कुत्तों में पार्वो वायरस नाम की एक बीमारी फैल रही है। यह वायरस अमूमन दिसंबर से फरवरी के बीच फैलता है जिसमें जानवर को भूख नहीं लगती। वायरस इतना खतरनाक है कि कुत्ते दस्त के साथ खून की उल्टी तक करने लगते हैं और उपचार नहीं मिलने पर जान भी चली जाती है। अल्मोड़ा में इन दिनों करीब दस विदेशी कुत्ते इस बीमारी की चपेट में हैं।
विज्ञापन


इन दिनों पहाड़ों में भी विदेशी नस्ल के कुत्ते लोग पालने लगे हैं, लेकिन विदेशी कुत्ते स्वास्थ्य की दृष्टि से काफी संवेदनशील माने जाते हैं। बताया गया है कि इन दिनों विदेशी नस्ल के पालतू कुत्तों में पार्वो नाम का वायरस फैल रहा है। वायरस से आसपास रहने वाले अन्य स्थानीय कुत्ते भी इस बीमारी की चपेट में आ रहे हैं।

बताया गया है कि दिसंबर में करीब दस विदेशी नस्ल के कुत्ते इस बीमारी की चपेट में आ गए हैं। पशु चिकित्सक डॉ. सुरेंद्र गर्ब्याल के अनुसार इस वायरस से बचाव का तरीका सिर्फ टीकाकरण ही है। हालांकि इस बीमारी से पीड़ित कुत्ते को एंटी वायरस डोज खिलानी पड़ती है जो कि बाजार में काफी महंगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें