फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीवन में सफलता पाने के लिए अनुशासन जरुरी: चौहान

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। मानस पब्लिक स्कूल ढूंगाधारा में आयोजित पांच दिवसीय स्काउट-गाइड शिविर का रंगारग कार्यक्रमों के साथ समापन हो गया। उदयशंकर नाट्य अकादमी सभागार में हुए समारोह मेें मुख्य अतिथि विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान ने कहा कि अनुशासन से ही जीवन में सफलता हासिल की जा सकती है। स्काउट-गाइड शिविर में अर्जित ज्ञान का लाभ लोगों तक पहुंचाएं।
विज्ञापन


चौहान ने स्काउट-गाइड से पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पौधरोपण करने और स्वच्छ भारत के निर्माण के लिए काम करने को कहा। विशिष्ट अतिथि प्रो. विजया ढौंडियाल और प्रो. नवीन चंद्र ढौंडियाल थे। मानस पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं और स्काउट-गाइडों ने स्वच्छ भारत, सेव वाटर, पहाड़ी नृत्य घिघारका झाला घुघुती, तेरी रंगीली पिछोड़ी, दैण हैजाये गणेशा आदि सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देकर दर्शकों का मनमोह लिया। अध्यक्षता आयोजन समिति के अध्यक्ष कुंदन चम्याल ने की।

समिति के सचिव कमल कुमार बिष्ट ने सभी का आभार जताया। इस अवसर पर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष ललित लटवाल, जिला संगठन आयुक्त दिगंबर दत्त फुलोरिया, जिला सचिव पूरन सिंह अल्मियां, प्रधानाचार्या निरांजना पांडे, गुरुदेव जोशी, पूरन चंद्र पांडे, महेश सिंह, राय बहादुर यादव, राजेंद्र खड़ायत, सरिता कुल्याल, मीनाक्षी जोशी, नंदा भाकुनी, भावना तिवारी,मोहन चंद्र भट्ट, शंकर सिंह भैसोड़ा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें