फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनसीईआरटी की पुस्तकें लागू नहीं करने पर कार्रवाई होगी

विज्ञापन
विज्ञापन
मौलेखाल (अल्मोड़ा)। सल्ट विकासखंड सभागार में शिक्षा का अधिकार अधिनियम के अंतर्गत हुई गोष्ठी में खंड शिक्षाधिकारी जेआर गौतम ने कहा कि निजी विद्यालयों में एनसीईआरटी की पुस्तकें मानकों के अनुसार लगाई जाएं। उन्होंने कहा कि एनसीईआरटी की पुस्तकें लागू नहीं करने पर निजी विद्यालयों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


गोष्ठी में शिक्षा का अधिकार अधिनियम, एनसीईआरटी की पुस्तकों को विद्यालयों में लागू करने, निजी विद्यालयों में मार्च 2019 तक शिक्षकों को डीएलएड और बीएड कोर्स अनिवार्य रूप से कराने पर चर्चा की गई। संचालन प्रकाश पपनै ने किया।

गोष्ठी में खंड विकास अधिकारी खीमानंद बुड़लाकोटी, प्रधानाचार्य माधुरी भट्ट, विनोद सुंदरियाल, ख्याली राम, संगीता, शोबन सिंह, सुरेंद्र, नंदकिशोर, कैलाश, जयपाल असनोड़ा, हरीश चंद्र सिंह, सुनील चौहान आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें