फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतियोगिता का फाइनल हॉकी स्टार ने जीता

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। जिला खेल विभाग की ओर से स्थानीय स्टेडियम में हुई हॉकी प्रतियोगिता का फाइनल मैच हॉकी स्टार की टीम ने जीत लिया। हॉकी वारियर्स उप विजेता रही।
विज्ञापन


हॉकी का फाइनल मैच हॉकी स्टार और हॉकी वारियर्स के बीच खेला गया। हॉकी स्टार ने हॉकी वारियर्स को 2-1 से पराजित कर मैच जीत लिया। मुख्य अतिथि अल्मोड़ा हॉकी एसोसिएशन के अध्यक्ष अजित सिंह कार्की ने कहा कि अल्मोड़ा में हॉकी को बढ़ावा देने के लिए शीघ्र एक हॉकी अकादमी खोली जाएगी। उन्होंने बताया कि अल्मोड़ा से अब तक 139 खिलाड़ी राष्ट्रीय हॉकी प्रतियोगिता में हिस्सा ले चुके हैं।
विज्ञापन


विशिष्ट अतिथि व्यापार मंडल सचिव मनोज पवार ने कहा कि मई में अल्मोड़ा में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। निर्णायक दीपक शाही और राजू कनवाल थे। इस मौके पर वरिष्ठ खिलाड़ी ललित वर्मा, दीपक वर्मा, गणेश शाही, कुंदन कनवाल, करन मर्तोलिया, केशव लाल टम्टा, बलवंत दानू, मनोज कनवाल, अन्नू पवार, मेघा अल्मियां, राखी, सौरभ कोश्यारी, रंजन गुणवंत, रितिक राज, अजय कनवाल, रमेश चौहान, दिशांत आदि मौजूद थे। संचालन पूर्व सभासद किशन लाल ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें