फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोलज्यू देवता मंदिर चौकुना में 22 दिनी जागर शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। लमगड़ा ब्लॉक के ग्राम पंचायत चौकुना के ग्रामीण और देव डांगरों का जत्था चंपावत के ग्वल चौड़ स्थित ग्वल देवता मंदिर से लौट आया है। चंपावत से लाए गए दीपक को गोलज्यू देवता मंदिर चौकुना में स्थापित कर रात्रि में देव डांगरों को अवतरित कराया गया। इसी के साथ ही मंदिर में 22 दिवसीय कुमाउंनी जागर शुरू हो गई है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को ग्रामीणों का जत्था चंपावत के ग्वल चौड़ स्थित ग्वल देवता मंदिर को रवाना हुआ था। जत्थे में देव डांगर हाथ में जलता हुआ दीपक लेकर चल रहे थे। चंपावत पहुंच कर दीपक को ग्वल देवता मंदिर में स्थापित किया गया।

शुक्रवार की सुबह ग्वल चौड़ मंदिर से जला दीपक लेकर वापस गोलज्यू देवता मंदिर चौकुना पहुंचे और इसे मंदिर में स्थापित किया गया। रात्रि में देव डांगरों का अवतरण हुआ। इसी के साथ मंदिर में 22 दिवसीय कुमाऊंनी जागर शुरू हो गई है। चंपावत गए जत्थे में रमेश नाथ गोस्वामी, खड़क सिंह, सरपंच तेज सिंह, गोपाल सिंह मेहरा, शिव सिंह मेहरा, पान सिंह, श्यामसुंदर सिंह, बसंती देवी, पूर्व प्रधान जानकी देवी, गंगा सिंह, किशन सिंह, गोविंद सिंह, प्रताप सिंह, नारायण सिंह, जीत सिंह, कृष्णा सिंह आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें