फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला स्तरीय ताइक्वांडो में 13 खिलाडिय़ों ने जीते स्वर्ण पदक

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। रामलीला मैदान ढूंगाधारा में हुई 15वीं जिला स्तरीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप में खिलाड़ियों में दमखम दिखाया। प्रतियोगिता में अवनि बिष्ट, ईशा रौतेला, कृतिका पांडे, मानसी मेहता, तमन्ना सिंह, हरिश्री, हर्षिता मटेला, प्रियंका पांडे, प्रीति आर्या, कृतिका मटेला, कविता भट्ट, तनुजा जोशी, शिवानी खत्री ने स्वर्ण पदक जीता। मुख्य अतिथि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पी रेणुका देवी ने कहा कि ताइक्वांडो खेलने से तन और मन दोनों स्वस्थ रहते हैं। साथ ही बच्चों की एकाग्रता बढ़ने के साथ ही अनुशासन की सीख मिलती है।
विज्ञापन


भारतीय जनता युवा मोर्चा के अध्यक्ष कुंदन लटवाल ने कहा कि बच्चों को पढ़ाई के साथ खेलों भी भाग लेना चाहिए। आज खेलों में बेहतर भविष्य है। जीपी पंकज, बबीता सामंत, गुंजन पांडे, कनिष्का भंडारी, अंकित ने ताइक्वांडों का प्रदर्शन कर दर्शकों को मंत्र मुग्ध कर दिया। खेल के रेफरी तथा टेक्निकल में जीपी पंकज, वंदना सिंह, नम्रता बिष्ट, बबीता सामंत, अंकिता, गुंजन पांडे, कनिष्का भंडारी ने सहयोग दिया। वहां पर पूर्व सभासद दया जोशी, क्षेत्र पंचायत सदस्य कुंदन बिष्ट, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष रणजीत सिंह भंडारी, प्रधान योगेश नयाल, पूर्व जिला महामंत्री कुंदन चम्याल आदि मौजूद थे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें