फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जुलाई का वेतन नहीं मिलने से रोडवेज कर्मचारियों में आक्रोश

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद की बैठक में वक्ताओं ने आरोप लगाया कि कर्मचारियों को जुलाई के वेतन का भुगतान अब तक नहीं किया गया है। इस कारण कर्मचारी आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं। उन्होंने परिवहन निगम के कर्मचारियों को सातवें वेतनमान का लाभ तत्काल देने की मांग की।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि बाह्य स्रोत और संविदा चालक, परिचालक, तकनीकी कर्मचारियों को न्यूनतम वेतन 18 हजार रुपये और दीपावली पर बोनस दिया जाए। उन्होंने परिवहन निगम में कार्यरत डिप्लोमा इंजीनियरों का प्रारंभिक वेतनमान 9300-34800 और ग्रेड पे 4600 करने की मांग की। उन्होंने कहा कि सीधी भर्ती से फिटर और ऐन्सलरी ग्रेड टू पर नियुक्त कर्मचारियों को शासनादेश के तहत 26 वर्ष की सेवा पूर्ण होने पर ग्रेड 5400 दिया जाए।

डिपो में टायर और स्पेयर पार्ट्स की कमी बनी हुई है। जिससे कई मार्गों में सेवाएं स्थगित हो रही हैं।
उन्होंने आरोप लगाया कि टायरों की कमी से करीब 15 बसें डिपो में खड़ी हैं। अध्यक्षता डिपो अध्यक्ष गोविंद प्रसाद टम्टा ने और संचालन डिपो मंत्री सुरेश सिंह नेगी ने किया। बैठक में राकेश कुमार, महेंद्र लाल, चंदन सिंह राणा, आनंदी शुक्ला, दीपक कुमार, धीरज सिंह, महेंद्र लाल, भगवती नेगी, अनुप जोशी, दिवान सिंह, उमाशंकर, रोहित कुमार, दीपक, गिरीश चंद्र, नवीन चंद्र, बलवंत सिंह, सुरेश जोशी, तारा जोशी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें