फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेल दिवस पर जिला और ब्लॉक स्तर पर होंगे कार्यक्रम

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। 29 अगस्त को होने वाले राष्ट्रीय खेल दिवस की तैयारियां शुरू हो गई हैं। मुख्य विकास अधिकारी जेएस नागन्याल ने बताया कि खेल दिवस पर जिला और विकासखंड स्तर पर कार्यक्रम होंगे। जिसमें प्रतिभाग करने वाले छात्र, छात्राओं को लाटरी पद्धति से पुरस्कार भी दिए जाएंगे। उन्होंने विकासखंड स्तर पर रैली आयोजित कराने के लिए खंड शिक्षाधिकारियों को अपने स्तर से खिलाड़ियों को एकत्र कराने की व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया कि रैली में नए भारत का संकल्प पत्र भी पढ़ा जाएगा।
विज्ञापन


विकास भवन में अधिकारियों की बैठक लेते हुए उन्होंने बताया कि शासन के निर्देशानुसार 29 अगस्त को जिला स्तर पर स्कूली छात्र सुबह सात बजे रैमजे इंटर कालेज के प्रांगण में एकत्र होंगे। वहां से जन प्रतिनिधियों और उच्चाधिकारियों द्वारा हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया जाएगा। उन्होंने बताया कि रन फार उत्तराखंड के नारे लगाते हुए स्कूली छात्र-छात्राओं की रैली को कारखाना बाजार से पल्टन बाजार होते हुए देवदार इन से स्टेडियम में प्रवेश कराया जाएगा।

उन्होंने बताया कि विकासखंड स्तर पर रैली सुबह आठ बजे शुरू होगी। ताकुला ब्लॉक की रैली सोमेश्वर में शुरू होगी। उन्होंने खेलों के आयोजन के दौरान सुरक्षा, चिकित्सा और पेयजल व्यवस्था के लिए संबंधित विभागों को निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि रैली में नए भारत का संकल्प पत्र भी पढ़ा जाएगा और कार्यक्रम के समापन अवसर पर दो फलदार पौध भी रोपित किए जाएंगे। बैठक में मुख्य शिक्षाधिकारी जगमोहन सोनी, खेल अधिकारी सीएल वर्मा, जिला पंचायत राज अधिकारी जितेंद्र कुमार, युवा कल्याण अधिकारी एचएस रावत, खेल समन्वयक नवीन वर्मा, पीएस पथनी, बीएल आर्या, डीपीएस नेगी, राजदीप पंत समेत कई अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें