फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर ट्राली में दबकर दो नेपाली मजदूरों की दर्दनाक मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रैक्टर ट्राली में दबकर दो नेपाली मजदूरों की मौत
विज्ञापन

अल्मोड़ा। रानीखेत मार्ग में ज्योली के पास एक ट्रैक्टर ट्राली पलट गई। जिसमें दो नेपाली मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल एक मजदूर को रानीखेत उपचार के लिए ले जाया गया, जहां से डाक्टरों ने घायल मजदूर को हल्द्वानी रेफर कर दिया है।
ट्रैक्टर संख्या यूके-01ए-5615 में लगी ट्राली में भवन निर्माण की शटरिंग और मिक्सर मशीन आदि सामान भरा हुआ था। रविवार दिन में ट्रैक्टर ट्राली सोमेश्वर से रानीखेत होते हुए रामनगर की ओर जा रही थी। ट्रैक्टर के पीछे ट्राली में तीन मजदूर बैठे हुए थे जबकि ट्रैक्टर में चालक और दो अन्य मजदूर बैठे हुए थे। दोपहर करीब 12 बजे ज्योली के पास असंतुलित होकर ट्रैक्टर ट्राली पलट गई। ट्राली और सामान के नीचे तीन नेपाली मजदूर दब गए। वहां से वाहन से गुजर रहे यात्रियों ने मजदूरों को निकालने का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हुए। सूचना मिलने पर राजस्व उप निरीक्षक जगदीश देवड़ी और सुरेश बिष्ट मौके पर पहुंचे। कुछ देर बाद जिला मुख्यालय से तहसीलदार प्रयाग दत्त सनवाल भी घटना स्थल पर पहुंच गए ।
विज्ञापन
विज्ञापन

दबे मजदूरों को निकालने के लिए जेसीबी बुलाई गई। ट्राली और शटरिंग के सामान के नीचे दबे तीन मजदूरों को करीब एक घंटे बाद निकला जा सका। तब तक मजदूर वीरेंद्र कार्की (20) पुत्र अमर बहादुर और सूरज बहादुर (19) पुत्र नैन राम दोनों निवासी दैलेख नेपाल, की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। जबकि गंभीर रूप से घायल अक्षत कार्की (21) पुत्र पूर्ण बहादुर निवासी नेपाल को 108 एंबुलेंस से उपचार के लिए रानीखेत ले जाया गया है। अक्षत की गंभीर हालत को देखते हुए रानीखेत अस्पताल के डाक्टरों ने उसे हल्द्वानी रेफर कर दिया है। राजस्व उप निरीक्षक जगदीश देवड़ी ने बताया कि मृतकों का पंचनामा भरकर कर संबंधित ठेकेदार को सूचित कर दिया है। मृतकों के परिजनों को सूचित किया जा रहा है। मंगलवार को दोनों मृतक नेपाली मजदूरों का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें