ईदगाह में नमाज अदा करते मुस्लिम समुदाय के लोग।
- फोटो : अमर उजाला
ईद-उल-फितर हर्षोल्लासपूर्वक मनाया गया। मुस्लिम समुदाय के लोगों ने ईदगाह और मस्जिदों में नमाज अदा कर मुल्क के अमन चैन, खुशहाली, समृद्धि की दुआ की। तत्पश्चात गले मिलकर एक दूसरे को ईद की मुबारकबाद दी। अल्मोड़ा में अन्य समुदाय के लोगों ने भी ईदगाह जाकर मुस्लिम समुदाय के लोगों को ईद की मुबारकबाद दी। मुस्लिम समुदाय के लोगों के घरों में भी शाम तक ईद मिलन के कार्यक्रम हुए।
ईद-उल-फितर पर मुस्लिम समाज के लोगों ने अल्मोड़ा के कैंट में स्थित ईदगाह में नमाज अदा की। जामा मस्जिद के इमाम जुनैद कादरी ने नमाज अदा करवाई। इस मौके पर मुल्क में अमन,चैन, खुशहाली की दुआ की गई। नमाज के बाद एक दूसरे को गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी गई।
अन्य समुदाय के लोग भी ईदगाह पहुंचे और मुस्लिम समुदाय के लोगों को गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। इस अवसर पर पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, पूर्व विधायक मनोज तिवारी, एसडीएम विवेक राय, बार के पूर्व अध्यक्ष शेखर लखचौरा, केवल सती, पीसी तिवारी, सभासद हेम तिवारी और राजेंद्र तिवारी, तहसीलदार प्रयाग दत्त सनवाल, डा. जेसी दुर्गापाल, व्यापार मंडल उपाध्यक्ष दीपेश जोशी आदि मौजूद थे।