फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पलायन रोकने को प्रदेश सरकार कर रही है ठोस प्रयास: महाराज

विज्ञापन
विज्ञापन
पलायन रोकने को सरकार कर रही प्रयास : महाराज
विज्ञापन

अल्मोड़ा। प्रदेश के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने विडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से पलायन पर चिंता जताते हुए विभिन्न विभागों से समन्वित विकास की सोच को ध्यान में रखकर काम करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पर्वतीय क्षेत्र से पलायन को रोकने के लिए अवस्थापना सुविधाओं का विकास करना होगा तभी पेयजल, चिकित्सा, शिक्षा जैसी समस्याओं का समाधान हो सकेगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पलायन रोकने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा ठोस प्रयास किए जा रहे हैं। साथ ही भावी रणनीति भी तैयार की जा रही है। उन्होंने कहा कि पर्वतीय क्षेत्रों के लिए एकीकृत औद्योगिक प्रोत्साहन नीति, जनोमुखी पर्यटन नीति, पर्वतीय शिल्पकारिता को प्रोत्साहन, वर्षा जल संरक्षण, शीतकालीन पर्यटन, ग्रीष्मकालीन पर्यटन की सोच को आगे बढ़ाना होगा। पर्यटन मंत्री ने सभी जिलाधिकारियों को अपने सुझावों को ईमेल के जरिए प्रमुख सचिव को भेजने को कहा। पलायन रोकने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा गठित कमेटी में शामिल प्रदेश की बाल विकास, पशुपालन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रेखा आर्या ने कहा कि प्रथम चरण में सीमांत जिलों में ठोस कार्यक्रम चलाकर पलायन को रोकना होगा। इस मौके पर जिलाधिकारी सविन बंसल ने कहा कि पर्वतीय क्षेत्रों में पलायन का मुख्य कारण जंगली जानवरों से कृषि को हो रही क्षति, बंदरों के द्वारा किया जा रहा नुकसान है। उन्होंने अस्पतालों में डाक्टरों की कमी के साथ ही स्कूलों में शिक्षकों आदि समस्याएं रखीं। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी जेएस नागन्याल, जिला विकास अधिकारी मो. असलम, सूचना विज्ञान अधिकारी राजेश तिवारी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें