फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अल्मोड़ा में कल से शुरू होगा एपीएल

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। जय गोलू क्रिकेट क्लब की ओर से रविवार 19 मई से स्थानीय स्टेडियम में अल्मोड़ा प्रीमियर लीग का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता में सात टीमें भाग ले रही हैं। विजेता टीम को ट्राफी के साथ एक लाख 25 हजार रुपये नकद और उपविजेता टीम को 75 हजार रुपये नकद प्रदान किया जाएगा। इसके अलावा प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी, बल्लेबाज, गेंदबाज, शतकवीर को भी पुरस्कार दिया जाएगा।
विज्ञापन


प्रतियोगिता प्रभारी राजेंद्र तिवारी ने बताया कि उद्घाटन रविवार सुबह दस बजे किया जाएगा। 20-20 आईपीएल की तर्ज पर हो रही प्रतियोगिता में अंडर-16 और ग्रामीण क्षेत्रों से भी कई खिलाड़ियों को चयनित किया गया है।

प्रतियोगिता में भाग लेने वाली टीम में कास्मोस अल्मोड़ा, अल्मोड़ा वारियर, स्वराज स्पार्टन, राफा अल्मोड़ा, जय गोलू वारियर, तव फ्रैंडस, कूल क्रिकेटर्स आदि शामिल हैं। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता के फाइनल से पहले अंडर-14 खिलाड़ियों का मैच होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें