गरुड़(बागेश्वर)। कौसानी से लगे सीमा वन पंचायत ने वनों को आग से बचाने की नई पहल की है। ग्रामीण हर रोज वन पंचायत में गिरे पिरुल को एकत्रित करते हैं।
जिसको इसकी पिरुल की जरूरत होती है उसे निशुल्क दे देते हैं। ग्रामीणों की पहल रंग लाई है। वन पंचायत आग की दृष्टि से अति संवेदनशील होने के बावजूद इस साल वन पंचायत में आज तक आग नहीं लगी है। वन पंचायत सीमा के सरपंच और वृक्ष प्रेमी दिनेश लोहनी ने बताया कि उनके गांव के लोग हर रोज वन पंचायत से पिरुल एकत्र करते हैं। ब्यूरो