फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर की सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए नौ को सफाई अभियान चलेगा

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। नगर की सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए नौ मई को विशेष सफाई अभियान चलाया जाएगा। कैंप कार्यालय में हुई बैठक में जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने बताया कि सफाई अभियान क्वारब से कटारमल और चितई से कसारदेवी क्षेत्रों में एक ह्यूमन चेन बनाकर किया जाएगा। इस अभियान में जिला स्तरीय अधिकारियों के अलावा स्कूली बच्चों, आशा, एएनएम और विभिन्न स्वयं सेवी संस्थाओं द्वारा प्रतिभाग किया जाएगा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि वर्तमान में गर्मी के मौसम और पर्यटक सीजन को देखते हुए सफाई अभियान को आयोजित करने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा कि नगर का कोई भी व्यक्ति, स्वयं सेवी संस्था इस अभियान में शामिल होकर श्रमदान कर सकते हैं। जिलाधिकारी ने इस अभियान को सफल बनाने के लिए विभिन्न अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस दौरान दस्ताने, मास्क, कूडा एकत्र करने के लिए पॉलिथीन आदि की व्यवस्था मुख्य चिकित्साधिकारी द्वारा की जाएगी।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी मनुज गोयल ने कहा कि जल्द ही एक कार्य योजना इस अभियान के लिए तैयार कर ली जाएगी। बैठक में डिप्टी कलेक्टर राहुल शाह, मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 विनीता शाह, जिला शिक्षाधिकारी एचबी चंद, आपदा प्रबन्धन अधिकारी राकेश जोशी, खंड विकास अधिकारी हवालबाग पंकज काण्डपाल, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा0 दीपांकर डेनियल, सफाई निरीक्षक लक्ष्मण सिंह सहित लोक निर्माण विभाग, अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें