फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिलेे में वीपीडीओ के 39 पद खाली, कामकाज चौपट

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। जिले में ग्राम पंचायत विकास अधिकारी (वीपीडीओ) के 39 पद काफी लंबे समय से खाली हैं। हालत यह है कि एक वीपीडीओ के पास औसतन 20 से अधिक ग्राम पंचायतों का कार्यभार है। इस कारण जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने, रजिस्ट्रेशन, परिवार रजिस्ट्रर की नकल जारी करने आदि कार्य नहीं हो रहे हैं। इससे जनता को भारी परेशानी हो रही है।
विज्ञापन


जिले के हवालबाग विकासखंड में ग्राम पंचायत विकास अधिकारी (वीपीडीओ) के स्वीकृत 20 पदों के सापेक्ष तीन, ताकुला ब्लॉक में 14 में से तीन, धौलादेवी में 16 में से पांच, लमगड़ा में 20 में से पांच, ताड़ीखेत में 21 में से चार, द्वाराहाट में 22 में से सात, चौखुटिया में 12 में से एक, सल्ट में 18 में से पांच, स्याल्दे में 11 में से एक, भिकियासैंण में 16 में से पांच पद रिक्त हैं। इन हालातों में एक ग्राम पंचायत विकास अधिकारी को अकेले ही 20 से अधिक ग्राम पंचायतों का काम देखना होता है। जिससे ग्राम पंचायतों के कार्य संचालन में भारी दिक्कत हो रही है।

ग्राम पंचायत में बैठक कराना, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र जारी करने, रजिस्ट्रेशन करने, परिवार रजिस्टर की नकल जारी करने, विकास कार्यों की योजनाओं का क्रियान्वयन, राष्ट्रीय कार्यक्रमों का प्रचार-प्रसार करने आदि कार्य ग्राम पंचायत विकास अधिकारी के हवाले रहते हैं। लंबे समय से वीपीडीओ नहीं होने से उपरोक्त काम नहीं हो रहे हैं। जिस वजह से जनता को भारी दिक्कतें हो रही है। विभाग ने ब्लॉक के ही दूसरे वीपीडीओ को अतिरिक्त कार्यभार सौंपा है, लेकिन एक वीपीडीओ के हवाले 20 से अधिक ग्राम पंचायतें होने से कार्यों में खलल पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें