गरुड़ (बागेश्वर)। लोक सभा निर्वाचन उड़नदस्ता टीम के प्रभारी और नायब तहसीलदार चंद्र सिंह हरकोटिया ने पार्टी कार्यकर्ताओं और मतदाताओं से बैगर अनुमति के अपने घरों और सार्वजनिक स्थलों में राजनीतिक दलों का झंडा और चुनाव चिन्ह चस्पा न करने को कहा।
उन्होंने कहा कि निरीक्षण के दौरान किसी घर और सार्वजनिक स्थल बिना अनुमति के राजनीतिक दलों का झंडा लगा व चुनाव चिन्ह चस्पा हुआ पाया गया तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने शनिवार को वज्यूला, जखेड़ा, उड़खुली, डाकघट आदि गांवों का दौरा किया। उन्होंने बताया कि निरीक्षण के दौरान उन्हें किसी भी घर में झंडा और चुनाव चिन्ह चस्पा नहीं पाया गया। ब्यूरो