गरुड़(बागेश्वर)। मतदाता जागरूकता अभियान के तहत स्वीप की टीम शनिवार को गागरीगोल क्षेत्र के मतदाताओं के घर पहुंची। युवाओं ने मतदाताओं से अनिवार्य रुप से मतदान करने की अपील की। स्वीप के ब्लॉक समन्वयक उमेश जोशी और अनिल पांडे के नेतृत्व में युवा मतदाता गागरीगोल क्षेत्र मतदाताओं के घर पहुंचे। उन्होंने युवाओं को मतदान के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। ब्यूरो